—Advertisement—

Inside story: लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसके पीछे की वजह

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Inside story: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉल स्टार Lionel Messi को देखने हजारों की संख्या में पहुंचे थे. टिकट लेकर स्टेडियम में अपनी सीट बुक करने वाले फैंस को जब मेसी का झलक देखने नही मिली तो वो बेकाबू हो गए. गुस्से में कुछ फैंस मैदान में घुस गए जबकि कुछ ने कुर्सियों को तोड़ डाला. कुछ तो ऐसे भी थे जिन्होंने पानी की बोतलों को आयोजकों और अधिकारियों पर फेंका.

मेसी के कोलकाता दौरे पर स्टेडियम में क्यों मचा हंगामा, क्या थी इसकी वजहZoom

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मिलने आए फैंस ने क्यों किया हंगामा

नई दिल्ली. कोलकाता के साल्ट लेक स्थित युवभारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में शनिवार सुबह फैंस अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को देखने जमा हुए  थे. GOAT इंडिया टूर के पहले चरण के दौरान भीड़ का एक हिस्सा अपना आपा खो बैठा. मेसी की ठीक से झलक न मिलने पर लोगों ने बोतलें और कुर्सियां फेंकी और स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. हालात बिगड़ने पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात करना पड़ा.

मेसी रात 2:26 बजे कोलकाता पहुंचे थे. उन्होंने दिन की शुरुआत शहर में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण कर की. करीब 11:30 बजे वे साल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे जहां राजनीतिक नेताओं, पूर्व फुटबॉलरों, कोचों और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने उन्हें घेर लिया. इससे स्टेडियम में मौजूद भीड़ को अपने पसंदीदा खिलाड़ी की झलक पाने का मौका बहुत कम मिला.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X