—Advertisement—

India vs Oman Highlights: भारत ने ओमान को हराकर रचा इतिहास, नेशन्स कप में हासिल किया तीसरा स्थान

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भारतीय फुटबॉल टीम ने CAFA Nations Cup में ओमान को पहली बार हराकर तीसरा स्थान जीता. गुरप्रीत सिंह संधू ने निर्णायक पेनल्टी रोककर जीत दिलाई.

Zoom

भारत नेशन्स कप में ओमान को रोमांचक मुकाबले में हराया

नई दिल्ली. सीएएफए नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर तमाम फुटबॉल फैंस को खुशी का पल दिया. भले टीम ने खिताब नहीं जीता हो लेकिन उसने फैंस को निराश नहीं किया. भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सोमवार को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में ओमान के खिलाफ जीत हासिल की. टीम ने विरोधी को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराया और टूर्नामेंट को तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया. यह पहला मौका है जब भारत ने ओमान के खिलाफ किसी मुकाबले में जीत हासिल की है.

भारतीय टीम सीएएफए नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने की दौड़ से भले ही बाहर हो गई लेकिन शानदार याद के साथ विदाई ली. भारत ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में उस ओमान की टीम को हराया जिससे इससे पहले कभी भी कोई मुकाबला नहीं जीता था. भारतीय पुरुष टीम के लिए यह पहला मौका था जब किसी इंटरनेशनल फुटबॉल मैच में ओमान को हराया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X