—Advertisement—

GOT INDIA Tour 2025: लियोनेल मेसी हैदराबाद सहित चार शहरों में आएंगे.

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi India tour: लियोनेल मेसी ‘GOT INDIA Tour 2025’ के तहत कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली आएंगे, हैदराबाद में सेलिब्रिटी मैच और संगीत कार्यक्रम भी होगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अर्जेंटीना के वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉल कप्तान लियोनेल मेसी

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अगले महीने होने वाले ‘GOT INDIA Tour 2025’ के इवेंट में आने की हामी भर दी है. मेसी हैदराबाद आने वाले हैं. हैदराबाद भारत में उनका चौथा पड़ाव होगा.

विश्व कप विजेता कप्तान मेसी दौरे की शुरूआत कोलकाता चरण से करेंगे और फिर हैदराबाद में होंगे. इसके बाद वह मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे जहां उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है. मेसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया:

भारत से मिले प्यार के लिए धन्यवाद. ‘GOT India Tour’ कुछ ही हफ्तों में शुरू हो रहा है. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हैदराबाद को मेरे कोलकाता, मुंबई और दिल्ली दौरे में जोड़ दिया गया है. जल्द ही मिलते हैं इंडिया.

हैदराबाद को जोड़ने का फैसला अर्जेंटीना के कोच्चि में प्रस्तावित दोस्ताना मैच के रद्द होने के बाद किया गया. इस मैच की घोषणा केरल के खेलमंत्री वी अब्दुरहमान ने की थी, जो 17 नवंबर को होना था.

बदले हुए कार्यक्रम से यह पक्का हो गया कि अब मेसी देश के चारों कोनों पूर्व (कोलकाता), दक्षिण (हैदराबाद), पश्चिम (मुंबई) और उत्तर (दिल्ली) जाएंगे. इस दौरे के आयोजक सताद्रू दत्ता ने पीटीआई से कहा था कि हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम या तो गाचीबावली या राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा.

दत्ता के मुताबिक हैदराबाद में एक सेलिब्रिटी मैच, फुटबॉल क्लिनिक, सम्मान और संगीत कार्यक्रम होगा. मेसी 13 दिसंबर को कोलकाता से हैदराबाद जाएंगे और 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे. वह 15 दिसंबर को दिल्ली में अपना दौरा खत्म करेंगे.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X