—Advertisement—

FIFA World Cup 2022: मोरक्को की टीम ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम – fifa world cup 2022 morocco dream run in fifa world cup is on beat portugal after spain

Author Picture
Published On: March 21, 2026

—Advertisement—

होमफोटोखेलफुटबॉल

मोरक्को की टीम ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

Last Updated:

मोरक्को की टीम ने कतर फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. ग्रुप मुकाबलों में बेल्जियम जैसी ताकतवर टीम को हराने वाली टीम ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को हरा बाहर का रास्ता दिखाया. इस जीत के साथ ही मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई. इससे पहले कैंमरून, सेनेगल और घाना की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी.

मोरक्को की टीम ने कतर फीफा वर्ल्ड कप में उलटफेर का दौर जारी रखा है. टीम ने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ 1-0 की जीत हासिल की. -AP

पहले हाफ का खेल खत्म होने से ठीक पर पहले मोरक्को को मौका मिला और एन नेसरी ने 42वें मिनट में हेडर से गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी. -AP

मोरक्को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी. मोरक्को से पहले 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 के फीफा विश्व कप में घाना की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. -AP

Add News18 as
Preferred Source on Google

मोरक्को की टीम ने ग्रुप मुकाबलों में दुनिया की नंबर दो टीम बेल्जियम को हराया था. अपने से उंची रैंक की टीम के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ टीम ने इरादे जता दिए थे. -AP

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मोरक्को की टीम ने पूर्व चैपियन स्पेन को पेनाल्टी शूट आउट में 3-0 से हराया था. -AP

अब तक मोरक्को की टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है. ग्रुप मुकाबलों में क्रोएशिया से ड्रॉ खेलने के बाद टीम ने बेल्जियम और कनाडा को हराया था. प्री क्वार्टर फाइनल में स्पेन और अब पुर्तगाल को हराकर बाहर किया. -AP

Related News
Home
Facebook
Telegram
X