Last Updated:
FIFA World Cup 2022: ब्राजील विश्व कप में कैमरून के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बाद नेमार के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर फैसला करेगा. नेमार को सर्बिया के खिलाफ टीम के पहले मैच में दाहिने टखने में चोट लग गई थी. इसके बाद वह बाकी ग्रुप मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हो गए.
कैमरून के खिलाफ मैच के बाद नेमार पर फैसला करेगा ब्राजील. (AP)
नई दिल्ली. ब्राजील विश्व कप में कैमरून के खिलाफ होने वाले मुकाबले के बाद नेमार (Neymar) के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर फैसला करेगा. नेमार को सर्बिया के खिलाफ टीम के पहले मैच में दाहिने टखने में चोट लग गई थी. इसके बाद वह बाकी ग्रुप मुकाबलों के लिए टीम से बाहर हो गए. चोट के कारण वह कैमरून के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में भी नहीं खेल पाएंगे.
ब्राजील के सहायक कोच क्लेबर जेवियर ने गुरुवार को कहा, ‘‘वह प्रगति कर रहे हैं. हम कैमरून के खिलाफ मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और फिर हम इन खिलाड़ियों के बारे में निर्णय लेने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. हमारे पास उनकी वापसी के लिए पहले से ही एक योजना तैयार है.’’
जेवियर ने योजना के बारे में विस्तार से नहीं बताया. ब्राजील टीम के डॉक्टरों ने अभी तक नेमार की वापसी की समय सीमा नहीं बताई है और ना ही यह बताया है कि वह टूर्नामेंट में वापसी कर पाएंगे या नहीं.
About the Author

साल 2016 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमफिल करने के बाद से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सक्रिय. खेलों में विशेष कर क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती और कबड्डी में दिलचस्पी है…और पढ़ें


