—Advertisement—

Elon Musk in PM Modi-Trump Call | Iran War | ईरान जंग: PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फोन पर कर रहे थे बात, तभी तीसरे शख्स की हुई एंट्री, वो कौन?

Author Picture
Published On: March 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Elon Musk in PM Modi-Trump Call: ईरान जंग पर पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को फोन पर बात हुई. इस बातचीत का हिस्सा अरबपति एंटरप्रेन्योर एलन मस्क भी थे. जी हां, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक फोन कॉल में एलन मस्क ने भी हिस्सा लिया. इसमें ईरान पर चल रहे युद्ध पर चर्चा हुई.

Zoom

ईरान जंग: PM मोदी और ट्रंप के फोन कॉल पर एलन मस्क भी जुड़े थे.

Elon Musk in PM Modi-Trump Call: ईरान-अमेरिका जंग की आग और भड़कती जा रही है. ईरान जंग की तपिश के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को फोन कॉल पर बातचीत हुई. हालांकि, उन दोनों की बातचीत के बीच एक तीसरा शख्स भी मौजूद था. जी हां, दुनिया के नंबर वन अरबपति एलन मस्क ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल में हिस्सा लिया. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के दौरान एलन मस्क भी फोन पर थे. इस बातचीत में ईरान जंग पर चर्चा हुई. पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान दो नेताओं के बीच कॉल में किसी निजी नागरिक की यह असामान्य उपस्थिति है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि एलन मस्क ने भी पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई कॉल में हिस्सा लिया. इससे संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने पिछले साल सरकार से बाहर होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्ते सुधार लिए हैं. यह स्पष्ट नहीं है कि एलन मस्क कॉल पर क्यों थे या उन्होंने कुछ कहा या नहीं.

मोदी-ट्रंप की बातचीत में एलन मस्क क्यों

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई इस कॉल में मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट पर फोकस किया गया. खासकर होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के कंट्रोल को लेकर बात हुई. होर्मुज तेल और गैस शिपमेंट के लिए दुनिया भर में एक अहम चोकपॉइंट है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत में जोर दिया कि यह पक्का करना कि होर्मुज स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और आसानी से पहुंचा जा सके पूरी दुनिया के लिए जरूरी है. हम शांति और स्थिरता की कोशिशों के बारे में संपर्क में रहने पर सहमत हुए.

क्यों अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा की. इसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की अहमियत पर जोर दिया. गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक संकीर्ण लेकिन महत्वपूर्ण जलमार्ग है. यह दुनिया के सबसे अहम तेल ट्रांजिट रूट्स में से एक है. इससे 20-25 प्रतिशत वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति होती है. क्षेत्र में किसी भी तरह की बाधा ऊर्जा बाजारों और दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर दूरगामी असर डाल सकती है. इससे भारत भी अछूता नहीं है.

आधिकारिक सूचना से मस्क गायब

बहरहाल, चाहे भारत हो या अमेरिका…किसी भी सरकार ने एलन मस्क की उपस्थिति को आधिकारिक बयान या इंटरव्यू में नहीं बताया. डोनाल्ड ट्रंप के 2024 में चुनाव जीतने के बाद एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की जिम्मेदारी दी गई थी. उसका उद्देश्य संघीय संचालन और खर्च में कटौती करना था. इससे मस्क और ट्रंप प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तनाव बढ़ा.

ट्रंप और एलन मस्क के बीच क्यों मतभेद

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ (OBBBA) पर भारी मतभेद के बाद अलग हो गए. उस एक्ट के कारण दोनों के रिश्ते काफी तल्ख हो गए. हालांकि, तब से ही दोनों नेताओं ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की है. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में युद्ध के समय के संकट के दौरान हाई-लेवल डिप्लोमैटिक बातचीत में मस्क के शामिल होने के अजीब नेचर पर रोशनी डाली गई है और प्राइवेट बिजनेस के हितों और इंटरनेशनल सिक्योरिटी बातचीत के मेल पर जोर दिया गया है.

About the Author

authorimg

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X