—Advertisement—

Dominos फ्रेंचाइजी भारत में लेने की प्रक्रिया, निवेश व मुनाफा

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

भारत में पिज्जा बिजनेस का नाम आते ही सबसे पहले डोमिनोज दिमाग में आता है. छोटे शहरों से लेकर मेट्रो तक डोमिनोज पिज्जा हर जगह मजबूत मौजूदगी रखता है. यह एक अच्छा बिजनेस विकल्प भी बनकर उभरा है, जहां आप फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने 3-5 लाख रुपये का मुनाफा बना सकते हैं. इसलिए आज लोग यह जानने में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं कि इसकी फ्रेंचाइजी कितने में मिलती है और कैसे मिलती है. अगर आप भी ये जानना चाह रहे हैं तो आप सही जगह हैं.

भारत में डोमिनोज फ्रेंचाइजी कैसे मिलती है- भारत में डोमिनोज पिज्जा की फ्रेंचाइजी सीधे कंपनी से नहीं मिलती. यह जूबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (Jubilant FoodWorks Limited) के जरिए दी जाती है, जो भारत समेत 4 देशों में मास्टर फ्रेंचाइजी है.

कितने स्टोर और कौन सा मॉडल- 2025 तक भारत में 2,000 से ज्यादा डोमिनोज स्टोर्स ऑपरेट कर रहे हैं. ज्यादातर स्टोर्स कंपनी खुद चलाती है, लेकिन चुनिंदा लोकेशन पर सब फ्रेंचाइजी का ऑप्शन मिलता है.

कुल निवेश कितना चाहिए- डाइन इन और डिलीवरी वाले ट्रेडिशनल स्टोर के लिए ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ तक का निवेश लगता है. सिर्फ डिलीवरी बेस्ड स्टोर ₹30 से ₹60 लाख में शुरू हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फ्रेंचाइजी फीस और अन्य खर्च- वन टाइम फ्रेंचाइजी फीस ₹25 से ₹50 लाख के बीच होती है. इसके अलावा इंटीरियर, किचन इक्विपमेंट और सेटअप पर ₹30 से ₹60 लाख तक खर्च आता है.

लोकेशन और जगह की जरूरत- स्टोर के लिए 800 से 2,000 स्क्वायर फीट स्पेस जरूरी होता है. मॉल, मेन रोड और हाई फुटफॉल एरिया में स्टोर होने पर बिक्री बेहतर रहती है.

महीने की बिक्री कितनी हो सकती है- अच्छी लोकेशन पर मंथली सेल्स ₹8 लाख से ₹35 लाख तक जाती है. मेट्रो शहरों में एवरेज बिक्री छोटे शहरों से ज्यादा रहती है.

मुनाफा और मार्जिन- सभी खर्च काटने के बाद 15 से 25 प्रतिशत तक प्रॉफिट मार्जिन बनता है. आमतौर पर महीने का नेट प्रॉफिट ₹3 से ₹5 लाख के आसपास रहता है.

हाई परफॉर्मिंग स्टोर की कमाई- अगर स्टोर की डिलीवरी शेयर 70 प्रतिशत से ज्यादा है तो मुनाफा तेजी से बढ़ता है. कुछ स्टोर्स महीने में ₹10 लाख से ज्यादा का प्रॉफिट भी कमा रहे हैं.

फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें- आवेदन के लिए dominos.franchise@jublfood.com पर ईमेल करना होता है. कंपनी फाइनेंशियल कैपेबिलिटी, बिजनेस एक्सपीरियंस और लोकेशन को प्राथमिकता देती है.

रिस्क और जरूरी चेतावनी- डोमिनोज फ्रेंचाइजी एक मजबूत ब्रांड है, लेकिन फूड बिजनेस में कॉम्पिटिशन और कॉस्ट का रिस्क रहता है. किसी भी तरह की फ्रेंचाइजी डील सिर्फ ऑफिशियल चैनल से ही करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X