Last Updated:
Diogo Jota accident: स्टार फुटबॉलर जोटा और उनके भाई जिस कार में सफर कर रहे थे, वह ओवरटेक करते समय टायर फटने के बाद सड़क से उतर गई और उसमें आग लग गई.
डिएगो जोटा की सड़क हादसे में मौत
मैड्रिड: लिवरपूल के खिलाड़ी डिओगो जोटा और उनके भाई की स्पेन में कार दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
स्पेनिश सिविल गार्ड ने एसोसिएटेड प्रेस को पुष्टि की कि जोटा और उनके भाई की कार पश्चिमी शहर जमोरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई.


