—Advertisement—

Dhurandhar 2 Movie Day13 collection: जारी है ताबड़तोड़ कमाई, छिनने वाला है ‘बाहुबली 2’ का खिताब, अब तक छाप डाले इतने करोड़

Author Picture
Published On: April 1, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Dhurandhar 2 Movie Day 13 Collection: ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ से तहलका मचाने वाले आदित्य धर ने इस बार अपनी फिल्म धुरंधर से बॉक्स-ऑफिस पर जो धुंआ उठाया है, उसने सबके होश उड़ा दिए हैं. ‘धुरंधर’ के बाद धुरंधर 2 ने ऐसी करिश्माई कमाई कर दिखाई है जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी. फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो चुके हैं और इसकी राजधानी से भी तेज रफ्तार जारी है.

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त समेत कई सितारों से सजी इस भारतीय स्पाई थ्रिलर फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. डायरेक्टर ने ‘धुरंधर 2’ में एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का पेश किया है जिसने सबके होश उड़ा दिए है. फिल्म को देश ही नहीं दुनियाभर खूब सराहा जा रहा है.

अब यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में ऊंचे पायदान पर पहुंच चुकी है. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. तो चलिए जानते हैं कि 13 दिन में फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है-

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. फिल्म तेजी से 1000 करोड़ की ओर बढ़ रही है. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर ये कीर्तिमान रचने वाली पहली फिल्म बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी कि मंगलवार को भी ‘धुरंधर 2’ ने डबल डिजिट में कमाई की. फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया जो कि सोमवार की कमाई से थोड़ा ज्यादा ही है. सोमवार को फिल्म ने 25 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की थी.

Sara Arjun Dhurandhar

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 674 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में ये आंकड़ा सिर्फ 225.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा. कुल मिलाकर फिल्म ने देशभर के बॉक्स-ऑफिस पर 900 करोड़ की कमाई की और दुनियाभर में ये आंकड़ा 1400 करोड़ के पार पहुंच गया. ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स-ऑफिस पर 1450 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Sara Arjun Dhurandhar

प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 1,031 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘धुरंधर 2’ प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है. आज के कलेक्शन के बाद आदित्य धर की फिल्म एसएस राजामौली की फिल्म को पटखनी दे सकती है.

Rakesh Bedi, Rakesh Bedi films, Rakesh Bedi tv shows, Bhabiji Ghar Par Hai, Shrimaan Shrimati, Chashme Buddoor,

अब लोगों के जहन में सबसे अहम सवाल है कि क्या ‘धुरंधर 2’ आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी. दरअसल, दंगल को चाइना में बेशुमार प्यार मिला था जिसकी वजह से ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स-ऑफ्स पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी.

Sara Arjun Dhurandhar

अब अगर बात करें आदित्य धर की फिल्म की तो, धुरंधर का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था. बिना किसी शोर शराबा और पब्लिसिटी के फिल्म ने कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई औऱ शानदार कमाई. दूसरे पार्ट ने पहले पार्ट को टक्कर देते हुए कमाई के मामले में इसे भी पीछे छोड़ दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X