—Advertisement—

Dhurandhar 2 Jamshedpur Public Review: जमशेदपुर के लोगों को कैसी लगी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

Author Picture
Published On: March 19, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जमशेदपुर के सिनेमाघरों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दस्तक देते ही धूम मचा दी है. रणबीर सिंह के दमदार एक्शन और देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को देखने के लिए सुबह से ही थिएटरों पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. नोटबंदी और गुप्त एजेंटों के साहसी कारनामों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर के सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई फिल्म धुरंधर रिवेंज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.  सुबह से ही थिएटरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और कई शो हाउसफुल रहे. एक्शन, देशभक्ति और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन लोगों का दिल जीत लिया.

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है. कहानी देश से जुड़े कुछ अहम मुद्दों और घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें नोटबंदी जैसे विषय को भी दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह देश के जवान और गुप्त एजेंट विदेशों में रहकर भी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं.

फिल्म देखकर बाहर निकल रहे दर्शकों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए. प्रतीक ने बताया कि फिल्म बेहद मजेदार है और खासकर जिस तरह से असल घटनाओं को एक्शन के साथ जोड़ा गया है, वह काफी शानदार है. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने अपने किरदार को पूरी तरह से जीवंत कर दिया है.

वहीं शुभम का कहना था कि फिल्म का हर एक सीन मनोरंजन से भरपूर है. खासकर एक्शन सीन इतने जबरदस्त हैं कि दर्शक सीट से उठ नहीं पाते. रोहित ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि इसका हर सीन कुछ नया और अलग महसूस होता है. उन्होंने बताया कि पहले पार्ट से भी ज्यादा मजा इस बार आया और वह लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे.

सुरभि ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म करीब चार घंटे की होने के बावजूद कहीं भी बोरिंग नहीं लगी. कहानी इतनी दिलचस्प है कि समय कब गुजर गया, पता ही नहीं चला. वहीं आदित्य ने फिल्म के देशभक्ति वाले पहलू की सराहना करते हुए कहा कि इसमें दिखाया गया है कि हमारे जवान किस तरह चुपचाप देश की सेवा करते हैं और हमें इसकी भनक तक नहीं लगती.

आपको बता दे कि धुरंधर रिवेंज एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आई है जो एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का बेहतरीन मिश्रण है. जमशेदपुर के दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. अगर आप भी एक दमदार और मनोरंजक फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X