—Advertisement—

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, 7 दिन में बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्म, अब ‘जवान’ को टक्कर

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ सबसे तेज़ भारतीय फिल्म बन गई है जिसने ग्लोबली 1,000 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री करने ही वाली है. रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन की दोनों फिल्मों ने यह उपलब्धि सिर्फ 7 दिनों में हासिल की है.

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘एनिमल’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है. आदित्य धर की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब यह फिल्म प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ की बराबरी करने वाली है. प्रभास की फिल्म ने अपने लाइफटाइम में दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar

‘धुरंधरः द रिवेंज’ जल्द ही प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2’ भी पीछे छोड़ने की उम्मीद है. इसके बाद अगला बड़ा माइलस्टोन ‘जवान’ होगा, जिसने अपने रन के अंत तक ग्लोबली 1160 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में कुल ₹994.58 करोड़ की कमाई की है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar 2

फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹744.58 करोड़ और ओवरसीज में ₹250 करोड़ शामिल हैं. फिल्म ने नेट कलेक्शन में ₹623.42 करोड़ कमाए हैं. बात करें बुधवार यानी 7वें दिन की तो ‘धुरंधर 2’ ने भारत में करीब 47.70 करोड़ रुपये नेट की कमाई की.(यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhurandhar 2

आंकड़े साफ तौर पर कहानी बयां करते हैं. फिल्म की ओवरसीज कमाई भी काफी मजबूत रही है, जिसमें 250 करोड़ रुपये का योगदान है. यह कुल कमाई का 26.67 प्रतिशत है, जो फिल्म की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और पहुंच को दर्शाता है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar 2

भारत में भी ‘धुरंधर 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत में कुल ग्रॉस 687.49 करोड़ रुपये है, जिसमें नेट शेयर 73.33 प्रतिशत है. फिल्म सभी क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसमें दर्शकों की तारीफ और बार-बार देखने की वजह से रफ्तार बनी हुई है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar 2

इससे पहले यानी छठे दिन ‘धुरंधर 2’ ने 56.55 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में कुल कमाई 575.67 करोड़ रुपये हो गई. हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जिसमें 52 करोड़ रुपये की कमाई हुई. क्षेत्रीय वर्जन में तेलुगु सबसे मजबूत रहा, जिसमें 3.10 करोड़ रुपये का योगदान है. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar 2

बता दें, ‘धुरंधरः द रिवेंज’ का आधिकारिक रिलीज से 1 दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यूज हुआ. इस पेड प्रीव्यूज में 12,735 शो रखे गए और इन शो के जरिए फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई, हालांकि तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ शो कैंसिल भी हुए. निर्देशक आदित्य धर ने इस पर सार्वजनिक नोट जारी कर दर्शकों से माफी मांगी और आगे स्क्रीनिंग को बेहतर करने का आश्वासन दिया. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

Dhurandhar 2

‘धुरंधरः द रिवेंज’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. (यूट्यूब वीडियोग्रैब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X