—Advertisement—

डाला में मलीन बस्ती हित संरक्षण को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Dala में नगर पंचायत डाला बाजार के वार्ड संख्या 2 स्थित Hanuman Mandir परिसर में वनवासी सामाजिक विकास सेवा समिति, मलीन बस्ती द्वारा लक्ष्मण कुशवाहा के नेतृत्व में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम लगभग 5 बजे, 16 मार्च को Allahabad High Court द्वारा मलीन बस्ती के हितों को ध्यान में रखते हुए दिए गए निर्णय के संदर्भ में यह बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मलीन बस्तीवासियों को न्यायालय के निर्णय से अवगत कराना तथा उनमें जागरूकता बढ़ाना था।

बैठक में वक्ताओं ने बारी-बारी से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश की जानकारी दी तथा जिले के शासन-प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय मलीन बस्ती के लोगों के हित में महत्वपूर्ण साबित होगा।बैठक का संचालन मदन मोहन उर्फ पिंटू साहनी ने किया।

इस अवसर पर मदन अग्रहरि, मंगला प्रसाद जायसवाल, बबूदर पाठक, पारसनाथ यादव, राणा सुभाष राव अम्बेडकर, नागेंद्र पासवान, अवधेश चौहान, हरे राम गुप्ता, उमेश मेहता, विजय जायसवाल, अवनीश देव पांडेय, हरिश्चंद्र सिंह, रामप्रवेश मेहता, गणेश त्रिपाठी, इसहाक अंसारी, संतोष कुमार कुशवाहा, रमेश कुशवाहा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मलीन बस्तीवासी उपस्थित रहे।

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X