Last Updated:
Fifa Club World Cup: बायर्न म्यूनिख ने फ्लेमेंगो को 4-2 से हराते हुए क्लब वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. बायर्न म्यूनिख की जीत में हैरी केन ने दो गोल दागे.
Fifa Club World Cup: बायर्न म्यूनिख ने फ्लेमेंगो को 4-2 से हराया.
मियामी गार्डन्स (अमेरिका): इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन के दो गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए रविवार को यहां क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 के मुकाबले में फ्लेमेंगो को 4-2 से हरा दिया.
जर्मनी के प्रमुख फुटबॉल क्लब ने पिछले सप्ताह बेनफिका के खिलाफ टूर्नामेंट में मिली एकमात्र हार के बाद शानदार वापसी की तथा पहले 10 मिनट में ही 2-0 की बढ़त बना ली. इसके बाद उसने फ्लेमेंगो के वापसी के प्रयासों को विफल कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
बायर्न म्यूनिख का सामना शनिवार को अटलांटा में चैम्पियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा, जिसने लियोनेल मेस्सी की इंटर मियामी को 4-0 से हराया. केन ने अपना पहला गोल मैच के नौवें मिनट में किया, जिससे बायर्न दो गोल से आगे हो गया, इससे पहले उसने छठे मिनट में फ्लेमेंगो के स्टार एरिक पुल्गर के आत्मघाती गोल से शुरुआती बढ़त हासिल की थी.
फ्लेमेंगो को कई मौके मिले, लेकिन ब्राजीली क्लब उनका फायदा उठाने में विफल रहा. गेर्सन ने 32वें मिनट में फ्लेमेंगो की तरफ से पहला गोल किया, लेकिन 41वें मिनट में लियोन गोरेत्ज्का ने बायर्न की दो गोल की बढ़त बहाल कर दी.
दूसरे हाफ में जोर्जिन्हो ने पेनल्टी को गोल में बदलकर ब्राजील के क्लब को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन केन ने 73वें मिनट में मैच का अपना दूसरा और टूर्नामेंट का तीसरा गोल करके जर्मनी के क्लब की जीत सुनिश्चित की.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


