—Advertisement—

CAFA Nations Cup: भारत को ईरान से 0-3 की हार, अंतिम मिनटों में दो गोल

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

IND vs IRN CAFA Nations Cup: भारत को सीएएफए नेशंस कप में ईरान से 0-3 की हार, अमीरहुसैन हुसैनजादेह, अली अलीपुरघारा और मेहदी तारेमी ने गोल किए. भारत अब अफगानिस्तान से भिड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारत VS ईरान

हिसोर (ताजिकिस्तान): भारत ने आखिरी सात मिनट में दो गोल गंवाए, जिससे टीम को सोमवार को यहां सीएएफए नेशंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने दूसरे ग्रुप मैच में गत चैंपियन ईरान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा.

भारतीय रक्षापंक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया और ईरान के कई हमलों को नाकाम किया, लेकिन अमीरहुसैन हुसैनजादेह (60वें मिनट), अली अलीपुरघारा (89वें मिनट) और मेहदी तारेमी (90 प्लस 6 मिनट) के गोल की बदौलत गत चैंपियन टीम जीत दर्ज करने में सफल रही.

ईरान की टीम काफी मजबूत है और उसकी विश्व रैंकिंग 20 है जबकि भारत वर्तमान में फीफा रैंकिंग में 133वें स्थान पर है.

ईरान के मुख्य कोच आमिर गलेनोई ऐसी टीम के साथ आए हैं, जिसमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और ईरानी प्रीमियर लीग के कुछ उभरते खिलाड़ियों का मिश्रण है.

भारत ने 29 अगस्त को अपने शुरुआती मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले ताजिकिस्तान को 2-1 से हराया था. टीम अपने अंतिम ग्रुप बी मैच में चार सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी.

प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष टीमें फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली दो टीम तीसरे स्थान के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ये मुकाबले आठ सितंबर को होंगे.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X