वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया की जंग में ट्रंप ने नई चाल चली है. वो लाख कोशिशों के बाद भी होर्मुज खुलवा नहीं पाए. जब ईरान के आगे हार गए तो उन्होंने सोचा कमाई ही कर लें. होर्मुज पर दुनिया को फंसा कर अब ट्रंप ने नया आइडिया निकाला है. उन्होंने कई देशों को अमेरिका से तेल खरीदने की सलाह दे डाली है. ट्रंप की छेड़ी हुई जंग की वजह से ईंधन का हाहाकार मचा, तो ट्रंप ने मदद का हाथ बढ़ाने के बजाय अपने सबसे पुराने सहयोगियों, ब्रिटेन और फ्रांस पर तीखे तंज कसे और उन्हें 2 ऑप्शन दिए हैं.
होर्मुज पर हारे हुए ट्रंप ने अपनों को लताड़ा
ट्रंप ने कहा कि जिन देशों को हॉर्मुज की वजह से तेल नहीं मिल रहा, उन्होंने अपने बयान में 4 बड़ी बातें कह डाली हैं. उन्होंने तेल के लिए 2 ऑप्शन दिए हैं.
- ईधन अमेरिका से खरीदें, हमारे पास भरपूर मात्रा में है.
- वो देश जिन्होंने ईरान के खात्मे में शामिल होने से इनकार कर दिया था, अब आपको अपने लिए खुद लड़ना सीखना होगा.
- अमेरिका अब आपकी मदद के लिए वहां नहीं खड़ा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आप हमारे लिए वहां नहीं थे.
- ईरान का बुनियादी तौर पर सफाया हो चुका है. कठिन काम पूरा हो गया है. जाओ और अपना तेल खुद लाओ.
$106 के पार पहुंचा क्रूड ऑयल
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगा है. यह रास्ता दुनिया के कुल तेल व्यापार का पांचवा हिस्सा संभालता है, जो अब ईरान के कब्जे में है. ब्रेंट क्रूड की कीमतें 45% तक बढ़ चुकी हैं और मंगलवार को यह $106 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं.
इस रास्ते के बंद होने से मालवाहक जहाजों और तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग पूरी तरह रुक गई है, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन चरमरा गई है.
ट्रंप की आखिरी चेतावनी: ‘पावर प्लांट उड़ा दूंगा’
ट्रंप ने केवल तंज नहीं कसे, बल्कि ईरान को भी सीधी धमकी दी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर जल्द ही युद्धविराम नहीं हुआ और रास्ता नहीं खुला, तो अंजाम बुरा होगा. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वो ईरान के ‘खार्ग आइलैंड’ तेल भंडार और पानी साफ करने वाले प्लांट को निशाना बना सकते हैं.
पिछले हफ्ते ट्रंप ने ईरान को 10 दिन का ‘कूलिंग-ऑफ’ पीरियड दिया था, जिसे उन्होंने ईरान की तरफ से मिले ‘गिफ्ट’ के जवाब में उठाया गया कदम बताया था. अब ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर बात नहीं मानी गई, तो वे ईरान के पावर प्लांट तबाह कर देंगे.


