—Advertisement—

Battle of Galwan New Name: बदल गया सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम, अब इस टाइटल के साथ होगी रिलीज, छिपा है दुनिया के लिए गहरा मेसेज

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है. मेकर्स अपनी फिल्म के जरिए दुनिया को संदेश देना चाहते हैं. फिल्म युद्ध रोकने पर जोर देती है. नए नाम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. ये फिल्म 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सलमान खान की फिल्म का टाइटल बदल गया है.

नई दिल्ली.  सिनेमा अक्सर उन कहानियों को बयां करने का माध्यम होता है जो इतिहास के पन्नों में दब जाती हैं. सलमान खान और चित्रांगदा सिंह एक ऐसी ही फिल्म लेकर आ रहे हैं. भाईजान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म के गाने मातृभूमि को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. अब सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर की फिल्म का नाम बदल गया है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया है. यह बदलाव केवल एक नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि यह एक गहरी सोच को दर्शाता है.

गलवान घाटी की घटना भारतीय शौर्य और बलिदान का एक ऐसा अध्याय है जिसे हर भारतीय गर्व से याद करता है. इस घटना पर आधारित फिल्म से उम्मीद थी कि यह केवल युद्ध के दृश्यों को दिखाएगी. लेकिन जब सलमान खान फिल्म्स ने ‘मातृभूमि’ का नया पोस्टर जारी किया, तो उसने दर्शकों को चौंका दिया. फिल्म का नया नाम और उसकी टैगलाइन ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (युद्ध को शांति मिले) बताती है कि फिल्म का उद्देश्य केवल युद्ध को दिखाना नहीं है. साथ ही फिल्म ये समझाना चाहती है कि युद्ध के अंत के बाद ही मानवता का अस्तित्व सुरक्षित रह सकता है.

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम

सलमान खान फैमिली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. एक्टर इस बार एक ऐसे विषय के साथ आए हैं जो न केवल भारत के लिए बल्कि आज की पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है. आज के तनावपूर्ण दौर में, जहां युद्ध और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है, ‘मातृभूमि’ दर्शकों को संदेश देना चाहती है कि युद्ध थमना चाहिए.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X