Last Updated:
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई. फिल्म ने ऑडियंस को कई लेवेल पर एक्साइटेड किया. इसके किरदारों से लेकर आगे क्या होने वाला है, तक ऑडियंस बेसब्र रही. जिस तरह से ‘बाहुबलीः द बिगनिंग’ देखने के बाद सवाल खड़ा हुआ था कि कटप्पा को क्यों मारा? उसी तरह ‘धुरंधर’ में ‘बड़े साहब’ की पहचान को लेकर ऑडियंस के बीच सवाल बना हुआ था, जिसका ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की रिलीज के बाद जवाब मिल गया है.
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली माजरी की डायरी में ‘बड़े साहब’ पर सवालिया निशान के साथ जिक्र किया गया था. जिस तरह कटप्पा के मारने का जवाब ‘बाहुबलीः द कनक्लुजन’ में मिला, उसी तरह बड़े साहब का खुलासा ‘धुरंधर 2’ में हुआ. लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के रिलीज से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इमरान हाशमी बड़े साहब के किरदार में एंट्री करेंगे. या फिर अर्जुन रामपाल ही बड़े साहब है. लेकिन इन दोनों में से कोई बड़े साहब नहीं है. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर/इंस्टाग्राम)

‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब न अर्जुन रामपाल हैं और न ही इमरान हाशमी हैं. ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ कौन हैं? सीक्वल के रिलीज से पहले ‘बड़े साहब’ को लेकर अटकलें चरम पर थीं. कई लोगों को लगा था कि किसी सुपरस्टार का कैमियो होगा, लेकिन शुरुआती रिव्यू और सोशल मीडिया रिएक्शन कुछ और ही बताते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

बड़े साहब का थिएटर आर्टिस्ट और एक्टर और दानिश इकबाल ने निभाया है. दानिशन फिल्म में ‘बड़े साहब’ सिर्फ एक सपोर्टिंग किरदार नहीं, बल्कि कहानी के मुख्य विलेन और मास्टरमाइंड हैं. यह किरदार हमजा की जर्नी को दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बड़े साहब’ का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से इंस्पायर बताया जा रहा है. मेकर्स ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक्टर अपने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ की झलकियां शेयर कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

दानिश इकबाल मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में नहीं हैं, लेकिन वह सालों से बॉलीवुड फइल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. इसके बाद उन्होंने लंदन के सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से क्लासिकल एक्टिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

दानिश इकबाल ने थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी मजबूत पहचान बनाई है. वह ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के किरदार के लिए पहचान मिली और वे ‘अरन्यक’, ‘फराज’, ‘आखिरी सच’, ‘भक्षक’ जैसी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर/इंस्टाग्राम)

दानिश इकबाल हाल ही में वे ‘संकल्प’ में भी दिखे थे. ‘बड़े साहब’ के किरदार के लिए दानिश इकबाल को चुनना, किसी सुपरस्टार की जगह, मेकर्स की सोच-समझकर की गई रणनीति लगती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक और यहां तक बॉलीवुड-साउथ सेलेब्स भी आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर सिंह की अदाकारी तारीफ कर रहे हैं. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर/इंस्टाग्राम)


