Last Updated:
नासा के आर्टेमिस टू मिशन ने 252756 मील की दूरी तय करके अपोलो 13 के 56 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए एक समय ऐसा भी आया जब अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि वे हमेशा पृथ्वी को चुनेंगे. ओरियन चंद्रमा की दूर वाली कक्षा से होकर लौटते हुए 10 अप्रैल को स्प्लैशडाउन करेगा.
आर्टिमिस 2 मिशन के यात्रियों ने वहां क्या देखा, कि बोले हम हमेशा पृथ्वी चुनेंगे.
Artemis-2: 6 अप्रैल 2026 को नासा (NASA) के Artemis II मिशन ने मानव अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. कमांडर रीड वाइजमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टिना कोच और कनाडियन एस्ट्रोनॉट जेरेमी हैनसन ने चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए 248,655 मील की दूरी पार की तो यह अद्भुत रिकॉर्ड बन गया और इसने अपोलो 13 के 56 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. आर्टेमिस टू की यह यात्रा इंसानों द्वारा पृथ्वी से सबसे दूर की यात्रा बन गई. मिशन के चरम पर यह दूरी लगभग 252,756 मील तक पहुंच गई.
Orion स्पेसक्राफ्ट में सवार चारों एस्ट्रोनॉट्स चंद्रमा के दूर वाले हिस्से (far side) से गुजरते हुए उन इलाकों को अपनी आंखों से देखने वाले पहले इंसान बने, जिन्हें अपोलो युग के क्रू कभी इतने करीब से नहीं देख पाए थे. खासकर चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र. सात घंटे लंबे लूनर ऑब्जर्वेशन पीरियड के दौरान उन्होंने चंद्रमा के गड्ढों, मैदानों और पहाड़ों की हजारों तस्वीरें खींचीं और वॉइस नोट्स रिकॉर्ड किए.
मिशन के सबसे रोमांचक पलों में से एक था कम्युनिकेशन ब्लैकआउट. जब Orion चंद्रमा के पीछे चला गया, तो पृथ्वी से संपर्क लगभग 40 मिनट के लिए टूट गया. यह नियोजित था, लेकिन भावनात्मक रूप से गहरा था. सिग्नल बहाल होते ही क्रिस्टिना कोच ने कहा, ‘हम हमेशा पृथ्वी को चुनेंगे, हम हमेशा एक दूसरे को चुनेंगे.’ उनके शब्दों में पृथ्वी के प्रति अटूट लगाव और टीम भावना झलक रही थी.
New record🥇
The Artemis II astronauts are now farther from Earth than humans have ever been! At 1:57 p.m. EDT, they broke the record set by Apollo 13 in 1970.
Their journey around the far side of the Moon today will take them a maximum distance of 252,752 miles from Earth. pic.twitter.com/P5Swojpn0n


