RRR | अमेरिका में फिर से रिलीज होगी ‘RRR’, 3 मार्च से लॉस एंजिल्स के 200 थिएटरों में होगी स्क्रीनिंग

0
Critics Choice Awards 2023

Photo – rrrmovie Instagram

मुंबई : एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपने झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं फिल्म ऑस्कर 2023 की रेस में दौड़ रही है। इन सबके बीच अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ एक बार फिर अमेरिका के 200 थिएटरों में रिलीज होने वाली है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना फिल्म ‘आरआरआर’ एक बार फिर लॉस एंजिल्स के सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर लौट रही है। फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटु-नाटु’ गाने को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस 95वें ऑस्कर का इवेंट 12 मार्च को होने वाला है। जिसमें ‘नाटु-नाटु’ गाने पर शानदार परफॉर्मेंस होगी। जिसे लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है। वहीं ऑस्कर से पहले फिल्म ‘RRR’ को 3 मार्च को अमेरिका के 200 थियेटरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

इस बात की जानकारी खुद एक्टर राम चरण ने भी अपने ट्विटर हैंडल से दी है। वहीं आज लॉस एंजिल्स में ‘आरआरआर’ के लिए अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग रखी गई है। Ace होटल में आयोजित इस इवेंट में राम चरण और एम एम किरवानी भी हिस्सा लेंगे। हाल ही में फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। फिल्म ने तीन अलग-अलग कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स हासिल किया है।

फिल्म को बेस्ट एक्शन, बेस्ट स्टंट, बेस्ट एडिटिंग और ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए बेस्ट गीत का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ने बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी हासिल किया है। फिल्म ‘आरआरआर’ में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को गीत एमएम कीरावनी ने दिया है। ‘आरआरआर’ साल 2022 की भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here