Delhi | दिल्ली: OYO रूम में फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश, दो दिन से थी घर से लापता, जांच में जुटी पुलिस

0
Delhi | दिल्ली: OYO रूम में फंदे से लटकती मिली किशोरी की लाश, दो दिन से थी घर से लापता, जांच में जुटी पुलिस

FILE- PHOTO

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में आये दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। हत्या, रेप, गैंगरेप, लूट, चोरी और आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लाख कोशिशों के बाद भी इसपर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक Oyo रूम (Oyo room) में एक किशोरी का शव मिला है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से मिली जानकारी के अनुसार उत्तम नगर इलाके (Uttam Nagar area) में स्थित ओयो रूम में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवती पिछले दो दिनों से लापता थी। हालांकि, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।  

यह भी पढ़ें

वहीँ एक और मामले में नोएडा में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। नोएडा के सेक्टर-41 में ओयो होटल में ये पूरा मामल सामने आया है। पुलिस ने 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है। वहीँ 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गैंग के लोग दिल्ली-एनसीआर में इस रैकेट का संचालन किया करते थे। फ़िलहाल पुलिस OYO होटल के मालिक की तलाश कर रही है। 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here