Biplab Dev Accident | त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देव की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे

0
Biplab Dev Accident | त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देव की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे

फाइल फोटो

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा के बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव (Biplab Dev) की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है, गनीमत रही की बीजेपी नेता को कुछ नहीं हुआ, वो सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि, बिप्लब देव सड़क मार्ग से दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। 

जानकारी के मुताबिक, रियाणा के पानीपत के पास जीटी रोड पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में बिप्लब देव बाल-बाल बचे हैं। हादसे की जानकारी बिप्लब देब के ऑफिस की तरफ से दी गई है। हालांकि, अभी तक यह अपघात कैसे हुआ इसकी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।  

बता दें कि,भारतीय जनता पार्टी ने बिप्लव देव को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। हरियाणा बीजेपी प्रभारी होने की वजह से उनके हरियाणा में दौरे लगते रहते है। गौर हो कि, ब‍िप्‍लब देब ने बानामालीपुर विधानसभा सीट से 2018 का चुनाव जीता था। वहीं, उन्होंने 25 साल से सत्‍ता में बरकरार लेफ्ट पार्टी की सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here