Amrita Arora Birthday Bash | करीना कपूर ने अपने घर पर रखी अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी, सिंगर एपी ढिल्लन भी पहुंचे

0
Amrita Arora Birthday Bash

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने 31 जनवरी, मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन सेलिब्रेट की हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के लिए अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी।

इस मौके पर कई सेलेब्स करीना कपूर के घर अमृता के बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अमृता के बर्थडे में चार चांद लगाने के लिए मशहूर सिंगर एपी ढिल्लन भी पहुंचे। इस बर्थडे पार्टी में फरहान अख्तर अपनी वाइफ शिबानी दांडेकर के साथ शामिल हुए।

यह भी पढ़ें

वहीं मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन की बर्थडे पार्टी में ब्लैक रिलीविंग टॉप के साथ शीर डिटेल्स और बेज पैंट पहने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। वहीं अब पार्टी की कुछ तस्वीरों को करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

जिसमें वो अमृता, मलाइका और  एपी ढिल्लन के साथ पोज देती नजर आ रही। तस्वीरों में करीना ब्लैक कलर की आउटफिट में दिखाई दे रही। वो अपने गले में क्रिश्चन पेंडेंट भी पहनी हैं। करीना कपूर खान की ये तस्वीरें उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है।  

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here