Hockey Men’s World Cup 2023 | Argentina ने South Africa और Australia ने France को हराया, दिन का तीसरा मैच India vs Spain शाम 7 बजे, जानिए Pool Stage के मैचों का पूरा शेड्यूल,

0
Men's Hockey World Cup 2023 | भारत ने कब जीता था Men's Hockey World Cup, कौन हैं वर्ल्ड कप में भारत के अब तक के सबसे बड़े गोलबाज़ और किस देश के खिलाड़ी ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, जानिए

Indian Hockey Team

File Photo

हॉकी वर्ल्ड कप, 2023 (FIH Hockey World Cup, 2/23) की शुरुआत आज 13 जनवरी से हो चुकी है। इस ताज़ा वर्ल्ड कप का पहला मैच अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका हुआ, जिसमें अर्जेंटीना ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हरा दिया। दिन के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने fra ce को 8-0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच शाम 7 बजे भारत और स्पेन के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 29 जनवरी तक चलेगा। फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में दुनिया के 16 देशों की टीम हिस्सा ले रही है, जिन्हें 4 पूल, यानी ग्रुप में बांटा गया है।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में चार पूल में बांटी 4-4 टीमें ग्रुप स्टेज में एक-एक बार एक-दूसरे से खेलेंगी। उसके बाद, ग्रुप की जो विजेता टीम होगी, वह सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। फिर, हरेक पूल से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्रॉस ओवर में खेलेंगी। वहां से बाकी टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

यह भी पढ़ें

Pool-A : ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

Pool-B : बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान।

Pool-C : नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

Pool-D : भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

पूल स्टेज में मैच का शेड्यूल

1. अर्जेंटीना vs दक्षिण अफ्रीका : 13 जनवरी, दोपहर 1 बजे, भुवनेश्वर

2. ऑस्ट्रेलिया vs फ्रांस : 13 जनवरी, दोपहर 3 बजे, भुवनेश्वर

3. इंग्लैंड vs वेल्स : 13 जनवरी, शाम 5 बजे, राउरकेला

4. भारत vs स्पेन : 13 जनवरी, शाम 7 बजे, राउरकेला 

5. न्यूजीलैंड vs चिली : 14 जनवरी, दोपहर 1 बजे, राउरकेला

6. नीदरलैंड vs मलेशिया : 14 जनवरी, दोपहर 3 बजे, राउरकेला

7. बेल्जियम vs कोरिया : 14 जनवरी, शाम 5 बजे, भुवनेश्वर

8. जर्मनी vs जापान : 14 जनवरी, शाम 7 बजे, भुवनेश्वर

9. स्पेन vs वेल्स : 15 जनवरी, शाम 5 बजे, राउरकेला

10. इंग्लैंड vs भारत : 15-जनवरी, शाम 7 बजे, राउरकेला

11. मलेशिया vs चिली : 16 जनवरी, दोपहर 1 बजे, राउरकेला

12. न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड : 16 जनवरी, दोपहर 3 बजे, राउरकेला

13. फ्रांस vs दक्षिण अफ्रीका : 16 जनवरी, शाम 5 बजे, भुवनेश्वर

14. अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया : 16 जनवरी, शाम 7 बजे, भुवनेश्वर

15. कोरिया vs जापान : 17 जनवरी, शाम 5 बजे, भुवनेश्वर

16. जर्मनी vs बेल्जियम : 17 जनवरी, शाम 7 बजे भुवनेश्वर

17. मलेशिया vs न्यूजीलैंड : 19 जनवरी, दोपहर 1 बजे, भुवनेश्वर

18. नीदरलैंड vs चिली : 19।जनवरी, दोपहर 3 बजे, भुवनेश्वर

19. स्पेन vs इंग्लैंड : 19 जनवरी, शाम 5 बजे, भुवनेश्वर

20. भारत vs वेल्स : 19 जनवरी, शाम 7 बजे, भुवनेश्वर

21. ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका : 20 जनवरी, दोपहर 1 बजे, राउरकेला

22. फ्रांस vs अर्जेंटीना : 20 जनवरी, दोपहर 3 बजे, राउरकेला

23. बेल्जियम vs जापान : 20 जनवरी,  5:00 अपराह्न राउरकेला

24. कोरिया vs जर्मनी : 20 जनवरी, 7:00 अपराह्न राउरकेला

विनय कुमार

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here