नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित

0

नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को किया गया सम्मानित
– पतंजलि योग परिवार सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज इकाई ने किया था यह आयोजन

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र, रॉबर्ट्सगंज इकाई के प्रमुख मार्गदर्शक, संरक्षक, संयोजक, पदाधिकारीयों द्वारा रविवार को नियमित, संयमित व सर्वोत्तम योग साधकों को सम्मानित किया गया।
बता दें कि 2 दिसंबर 2025 को सर्वसम्मत से सूचित किया गया था कि जो भी योग साधक 5 दिसंबर 2025 से 5 मार्च 2026 तक नियमित योग कक्षा में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे,उन्हें संस्था की तरफ से उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।उसी के क्रम में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के नियमित योग कक्षा में प्रमुख मार्ग दर्शक रमेश राम पाठक, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय,नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव द्वारा योग कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले क्रमशः चंद्र बहादुर सिंह, नागेंद्र नाथ चौबे व राजू प्रसाद सोनी को श्रद्धेय परम पूज्य स्वामी बाबा रामदेव जी द्वारा प्राप्त कराई गई टी-शर्ट व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख मार्गदर्शक रमेश राम पाठक द्वारा कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम बीच-बीच में निरंतर करते रहने से योग कक्षा तथा योग साधकों में उत्साह बना रहता है।तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम पुनः 9 मार्च से 20 जून तक चलता रहेगा 21 जून विश्व योग दिवस पर किसी भी योग कक्षा के योग साधक द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने पर सम्मानित किया जाएगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र त्रिपाठी,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,रूप नारायण सिंह, आशीष शर्मा, कमलेश प्रसाद कुशवाहा समेत काफी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here