योजनाओं को गंभीरता से समझे, जागरूक बने, दूसरों को भी करें जागरूक- राम सुलीन सिंह ज़िला जज

0
Oplus_131072

योजनाओं को गंभीरता से समझे, जागरूक बने, दूसरों को भी करें जागरूक- राम सुलीन सिंह ज़िला जज
– सरकार न्यायालय और कार्यपालिका अपने नागरिकों के हितों के प्रति संकल्पित है

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र। सरकार न्यायालय और कार्यपालिका अपने नागरिकों के हितों के प्रति संकल्पित है।जनकल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही है नालसा सालसा दलसा के मंशा है कि नागरिक गण अपने अधिकारों को समझे और योजनाओं का लाभ ले असुविधा या विलंब अथवा भेदभावपूर्ण बर्ताव पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की शरण ले सकते हैं।यह बातें ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में आयोजित बहुउद्देशीय मेगा कैम्प के दौरान प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही। ज़िला जज ने समारोहियों और लाभान्वित पात्रों समेत आमजनों से कहा कि बेहतर होगा की योजनाओं को गंभीरता से समझे, जागरूक बने, अपने अधिकारों को भी समझे। जब आप जागरूक हो जायेंगे अपने अधिकार की सुरक्षा और दायित्व में स्वत: सामंजस्य स्थापित कर लेंगे, इसलिए जागरूक बने और दूसरों को भी जागरूक करें। ज़िला जज श्री सिंह ने कहा कि
याद रहे न्याय सबके लिए यह मंशा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की है।इसके पूर्व ज़िला ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथियों में सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र,सिविल जज सीनियर डिवीजन राहुल,चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक यादव,एडीएम,एएसपी अनिल कुमार आदि ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा शिविर को गरिमामय किया। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

Oplus_131072

सैकड़ों पात्र लाभार्थियों को संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित और आच्छादित किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा मेगा कैम्प के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशानिक विभागों के अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक व न्यायिक कर्मचारीगण तथा उपस्थित आमजन/लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रमेश चन्द्र,अपर जिलाधिकारी, अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक,डॉ० सुमन कुमार,सी०एमाओ०,सलन बागे. एल०डी०एम० बैंक, सौरभ श्रीवास्तव, भारतीय स्टेट बैंक, समस्त एल०ए०डी०सी०एस० अधिक्कतागण, समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण, समस्त पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र एवं समस्त पैनल अधिवक्तागण सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 750 लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here