राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गणित विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य गणित क्विज़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र के गणित विभाग द्वारा विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं गणितीय दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य गणित क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में बी.एससी. मैथ के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने गणित के विविध क्षेत्रों जैसे बीजगणित, त्रिकोणमिति, कलन तथा सामान्य गणित से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रही। प्रथम स्थान पर आकाश, द्वितीय स्थान पर अमित एवं तृतीय स्थान पर राजेश रहे।गणित के तीनों विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं।


गणित विभागाध्यक्ष डॉ उपेन्द्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का आश्वासन दिया।डॉ सचिन कुमार ने बताया कि गणित क्विज़ प्रतियोगिता ने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त एवं प्रेरणादायक बनाया।इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन,धर्मेंद्र कुमार,महेश पांडेय, सरफुद्दीन,अरुण इत्यादि कर्मचारी गणों के साथ साथ सोनल,अजय,मनीषा, आशुतोष,प्रियांशी,मधु,प्रियंका,अंजलि, इत्यादि भारी संख्या में गणित के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।


