हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।ओबरा परियोजना में तैनात पूर्व सैनिक चीफ ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक कैंपस में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। इसी क्रम में बताते चलें कि पूर्व सैनिक चीफ ओमप्रकाश तिवारी ने अपने सैनिकों को बताया की हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र हुआ था।उस दिन ही संवैधानिक आजादी और मौलिक कर्तव्यों का ज्ञान हुआ था।हमारा देश लोकतांत्रिक संपन्न हुआ था। आज आप लोग एक सैनिक हैं।आप लोगों का कार्य सराहनीय है और आप लोग देश की आजादी को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।







आज हम सभी लोग उन वीरों को याद करें,जो देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर कर दिया था।जहां मौके पर सुपरवाइजर धर्मदेव सिंह,सुपरवाइजर मोहम्मद सरफराज खान,गनमैन प्रमोद कुमार सिंह,सुरक्षाकर्मी धर्मवीर सिंह,अविनाश कुमार भारती,रंजीत कुमार यादव,संतोष सिंह,सोनू सिंह,सुभाष यादव,भरत कुमार आदि सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।


