विंढमगंज की शोभा कुमारी को पीएच.डी. की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष
विंढमगंज (सोनभद्र) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर (राजस्थान) से विंढमगंज ग्राम बुटबेढ़वा की बेटी शोभा कुमारी पुत्री (राम नरेश पासवान) को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है। शिक्षा संकाय में शोधरत थीं।शोभा कुमारी ने अपना शोध कार्य उच्च माध्यमिक विज्ञान विद्यार्थियों में संवेगात्मक बुद्धी के साथ गतिशीलता में प्रतिसंज्ञानात्मक एवं समालोचनात्मक चिंतन कौशलों की सामर्थता एक अध्ययन विषय पर पूर्ण किया। उनका शोध कार्य शिक्षा विभाग,बीकानेर की डॉ.अंजु टीना, सह-आचार्य के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस उपलब्धि पर विंढमगंज क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने शोभा कुमारी को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।


