संघ शताब्दी वर्ष पर लिलासी कला में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

0

संघ शताब्दी वर्ष पर लिलासी कला में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित

म्योरपुर (सोनभद्र)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर म्योरपुर खंड के लिलासी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत लिलासी कला स्थित राजा चंडोल इंटर कॉलेज प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश जी (इतिहास संकलन प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड) रहे। मुख्य अतिथि दिवाकर जी (सत्संग प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) तथा विशिष्ट अतिथि रामकेश गोंड जी (सह खंड कार्यवाह, दुद्धी) उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता राम लखन जंगली जी ने की।

इस अवसर पर मातृशक्ति की ओर से श्रीमती फूलपति देवी जी की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह दुद्धी मनोज कुमार पटेल जी, जिला प्रचारक योगेश जी, कामेश्वर देव पांडेय जी (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर पिपरी), अधिवक्ता रविकांत जी, जयंत जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने संघ के शताब्दी वर्ष को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बताते हुए संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here