सन जुबिली कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 16 जनवरी को

0

 

विंढमगंज मे भारती इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में, “सन जुबिली” कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 16 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई नामी टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।टूर्नामेंट में विजेता टीम को 31,000 रुपये,उपविजेता को 25,000 रुपये तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता सिक्स-ए-साइड प्रारूप में खेली जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए एंट्री फीस 2,500 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि एंट्री के लिए न्यूनतम अग्रिम राशि 1,000 रुपये रखी गई है। एंट्री की अंतिम तिथि10 जनवरी 2026है आयोजन समिति के अनुसार, मैचों के दौरान अनुशासन एवं खेल भावना का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। खेल प्रेमियों का उत्साह इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि विंढमगंज का खेल मैदान अन्य क्रिकेट ग्राउंडों की तुलना में काफी बड़ा है, जिससे यहां दर्शकों को और भी रोमांचक व प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिलते हैं।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here