विष्णु इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा तुलसीपुर एग्रो पार्क, राजगढ़ में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन*

0

विष्णु इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा तुलसीपुर एग्रो पार्क, राजगढ़ में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

विष्णु इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन के उद्देश्य से तुलसीपुर एग्रो पार्क, राजगढ़ में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण (पिकनिक) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हरिओम सिंह, निदेशक – राज इंग्लिश स्कूल, वाराणसी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, तकनीकी दक्षता एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिव्यतोश मिश्रा (ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सोनभद्र) तथा श्री रामविलास यादव (राजकीय आईटीआई, नकटू) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और डिजिटल इंडिया से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक एवं साहसिक गतिविधियों, समूह खेलों, स्विमिंग बोटिंग ट्रैक्टर राइड एवं प्राकृतिक वातावरण का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन से छात्रों में आपसी सहयोग, टीम भावना एवं उत्साह का विकास हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्थान की स्टाफ सुश्री साधना गिरी एवं श्री शिवाशिष शुक्ला का विशेष योगदान रहा। वहीं सक्रिय सदस्यों में आशीष गुप्ता, दीपु, राज हृतिक, रविंद्र, लक्ष्मी, वंशिका सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सराहनीय भूमिका निभाई।

संस्थान प्रबंधन ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here