बुतबेढ़वा ग्राम पंचायत भवन में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
- सभी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की रही उपस्थिति, कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न
- विंढमगंज (सोनभद्र)। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बुतबेढ़वा ग्राम पंचायत भवन में बड़े ही विनम्र और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
-

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे। मंच पर पूर्व उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति/जनजाति) राम नरेश पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष रवि, आर, जैसवाल मंडल महामंत्री पंकज गोस्वामी व संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णानंद तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया, मंडल मंत्री सुभाष शर्मा, कार्तिक चंद्रवंशी, राजा चंद्रवंशी, शक्ति केंद्र संयोजक नंदकिशोर गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत और सोशल मीडिया संयोजक सुमित राज, विकाश रघुवंशी , अमित कुमार गुप्ता शर्मा व अरविंद कुमार गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने उनके योगदान को याद करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण में सदैव तत्पर रहेंगे।
- कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की और भारत को विश्वगुरु बनाने के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


