!! ‘बीजेपी की विजन सुशासन की ओर’_धर्मवीर तिवारी !!

0

संवाददातारवि कुमार सिंह-(दुद्धी/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE

दुद्धी मंडल के सभी बूथो पर मनाया गया बीजेपी की 45 वीं स्थापना दिवस।

(दुद्धी सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने दुद्धी मण्डल के डूमरडीहा शक्तिकेन्द्र के बुथ संख्या 254_255 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का विजन विकासवादी है। हमारी सरकार ने हर देशवासी का जीवन आसान किया है। अपने उद्धबोधन में उन्होंने कहा आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।आगे कहा, ‘यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।’इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा संजू तिवारी ,मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा रूपनारायण कुशवाहा बुथ अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा मन्नु सिंह, किष्मतिया देवी जीवनाथ ,पूनम देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here