—Advertisement—

Akshaye Khanna Highest Grossing Movies:30 साल का करियर, अक्षय खन्ना ने दी सिर्फ 3 हाईएस्ट ग्रोसिंग मूवी, 8 से ज्यादा 2 की रेटिंग, दोनों में बने विलेन

Author Picture
Published On: March 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ का धमाल मचा हुआ है. फिल्म ने महज 7 दिन में लगभग 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. फैंस ‘धुरंधर’ के सीक्वल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं, लेकिन डकैत रहमान का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना को इसमें मिस किया.

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में अपनी अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस से वो पॉपुलैरिटी हासिल की, जो उन्हें जीवन में कभी नहीं मिली. अक्षय का फिल्मी करियर 30 साल का है. इतने लंबे करियर में उन्होंने रोमांटिक, कॉमिक और नेगेटिव रोल निभाए. इन सालों में उन्होंने लंबा ब्रेक भी लिया. इन 30 सालों में उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्में की हैं. लेकिन करियर में सिर्फ 2 ही हाईएस्ट ग्रोसिंग मूवीज दी हैं. कौन-सी है ये मूवीज आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Border

साल 1997 में आई फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसी साल उनकी ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें सुनील शेट्टी, सनी देओल और जैकी श्रॉफ जैसे उस दौर के बड़े स्टार थे. फिल्म का सक्सेस क्रेडिट इनके हाथ लगा. (फिल्म पोस्टर)

‘बॉर्डर’ के लिए अक्षय खन्ना को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. यह साल 1997 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी. ‘बॉर्डर’ ने उस वक्त भारत में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया, जबकि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपए की कमाई की. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akshaye drishyam

अक्षय़ खन्ना ने इसके बाद ‘दिल चाहता है’ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. बाद में अक्षय खन्ना ने ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में कॉमिक किरदार निभाए. हमराज, दीवानगी जैसी फिल्मों से नेगेटिव किरदार में भी अपनी छाप छोड़ी. ‘दृश्यम 2’ और ‘सेक्शन 375’ जैसी फिल्मों से गंभीर किरदार में दिखें. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Akshaye Khanna Movie

अक्षय खन्ना ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन ज्यादा सपोर्टिंग रोल में ही रहीं. साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए खुशहाली लेकर आया. फरवरी 2025 में विक्की कौशल संग आई ‘छावा’ ने उनकी इमेज को फिर से रिवाइव कर दिया. फिल्म में उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया. ‘छावा’ की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Akshaye Khanna

‘छावा’ में नेगेटिव किरदार में वह छा गए. स्क्रीन प्रेजेंस और औरंगजेब के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़ा विलेन बना दिया. फिल्म में उनकी और विक्की कौशल की अदाकारी की तारीफ हुई. यह 2025 की पहली हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बनी. हालांकि, इसके बाद आई कांताराः चैप्टर वन और ‘धुरंधर’ ने इसे तीसरे नंबर पर किया और आखिर में यह बॉलीवुड की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Akshaye dhuradhar

‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 809 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. लोग अभी अक्षय खन्ना के औरंगजेब किरदार को भुला भी नहीं पाए थे कि दिसंबर 2025 में उनकी ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. फिल्म से रणवीर सिंह और इसकी कहानी से ज्यादा अक्षय के रील्स और वीडियो वायरल हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

Akshaye khanna Film

‘फासला’ पर उनके डांसिंग मूव्स और स्टाइल ने लोगों के दिल जीत लिए. ‘धुरंधर’ साल 2025 की टॉप हाईएस्ट ग्रोसिंग लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई. इसने कांताराः चैप्टर वन और छावा को पछाड़ दिया. इतना ही नहीं, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म भी बन गई. इसने 895 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @akshaye_khanna_)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X