Last Updated:
रणवीर सिंह ने पढ़ाई के दौरान पार्ट-टाइम जॉब और कॉपीराइटर के रूप में काम किया. संघर्ष के बाद यश राज फिल्म्स की ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया और आज सफल अभिनेता हैं.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह की भूमिका को काफी सराहा गया, लेकिन इस सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी है. आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले रणवीर कभी अपनी पढ़ाई के दौरान खर्च चलाने के लिए छोटे-मोटे काम किया करते थे. कॉलेज के दिनों में उन्होंने पार्ट-टाइम नौकरी की, वहीं विज्ञापन एजेंसियों में कॉपीराइटर के रूप में भी काम किया, लेकिन इन सबके बीच उनका सपना सिर्फ एक था बॉलीवुड में अभिनेता बनना. मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई, बल्कि आज वह हिंदी सिनेमा के सबसे सफल और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं.
रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था. बचपन से ही उन्हें फिल्मों और अभिनय में गहरी रुचि थी. स्कूल के समय से ही वे नाटकों और डिबेट्स में हिस्सा लेते थे. वह आगे चलकर अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में पढ़ने गए, जहां उन्होंने टेली-कम्युनिकेशन और थिएटर की पढ़ाई की.
View this post on Instagram












