Last Updated:
Serie A: इंटर मिलान ने कोमो को 4-3 से हराकर सीरी ए में बढ़त 9 अंक की की, नेपोली ड्रॉ से पीछे, कोमो पांचवें स्थान पर खिसका, बोलोग्ना और जेनोआ ने भी जीत दर्ज की.
सीरी ए
रोम: इंटर मिलान ने कोमो के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की और इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में अपनी बढ़त को नौ अंक तक पहुंचा दिया है. मार्कस थुरम और डेनजेल डम्फ्रीस ने इंटर के लिए दो-दो गोल किए, इससे उसने दूसरे स्थान पर काबिज नेपोली के पर्मा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने का फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को मजबूत कर दिया.
इंटर मिलान के अब 32 मैच में 75 अंक हो गए हैं. नेपोली के इतने ही मैच में 66 अंक हैं. एसी मिलान 32 मैच में 63 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. इस प्रतियोगिता में अब छह दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं. एलेक्स वैले और निको पाज ने कोमो के लिए गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी. लुकास दा कुन्हा ने 89वें मिनट में पेनल्टी पर कोमो के लिए तीसरा गोल दागा.
इस हार से कोमो चौथे स्थान से फिसलकर पांचवें स्थान पर आ गया, जिससे उस पर चैंपियंस लीग में जगह बनाने की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लग गया है. इसके अलावा बोलोग्ना ने रेमो फ्रूलर और रिकार्डो ओरसोलिनी के गोल की मदद से लेसे को 2-0 से जबकि जेनोआ ने रुस्लान मालिनोव्स्की और कालेब एकुबन के गोल से सासुओलो को 2-1 से हराया.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें












