—Advertisement—

Bayern Munich Bundesliga title: 14 साल में 13वीं बार चैंपियन बनी बायर्न म्यूनिख, जीता जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा

Author Picture
Published On: June 29, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Bayern Munich Bundesliga Champion: बायर्न म्यूनिख ने स्टटगार्ट को 4-2 से हराकर बुंडेसलीगा खिताब जीत लिया. हैरीकेन ने सीजन का 32वां गोल किया, टीम ने 35वीं बार जर्मन चैंपियनशिप जीती. ये 14 साल में 13वां मौका है, जब टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की है.

Zoom

बायर्न म्यूनिख बुंडेसलीगा की चैंपियन

म्यूनिख: बायर्न म्यूनिख ने स्टटगार्ट पर 4-2 से आसान जीत हासिल करके पिछले 14 साल में 13वीं बार जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा का खिताब अपने नाम किया. बायर्न म्यूनिख की इस जीत के नायक भी हैरी केन रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरने के बाद सत्र का अपना 32वां गोल किया.

इससे पहले राफेल गुएरेरो (31वें), निकोलस जैक्सन (33वें) और अलफांसो डेविस (37वें) ने सात मिनट के अंदर तीन गोल करके बायर्न म्यूनिख को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। स्टटगार्ट की तरफ से क्रिस फ्यूरिच (21वें) और चेमा आंद्रेस (88वें) ने गोल किए.

इस जीत के साथ बायर्न म्यूनिख ने जर्मन लीग के चार राउंड शेष रहते हुए दूसरे स्थान पर मौजूद बोरुसिया डॉर्टमुंड पर 15 अंकों की अजेय बढ़त बना ली है. डॉर्टमुंड की एक दिन पहले हॉफेनहाइम से हार के बाद बायर्न को खिताब जीतने के लिए केवल एक अंक की जरूरत थी.

बायर्न म्यूनिख के अब 30 मैच में 79 और डॉर्टमुंड के इतने ही मैच में 64 अंक हैं. बायर्न म्यूनिख ने रिकॉर्ड बनाते हुए 35वीं बार जर्मन चैंपियनशिप जीती है, जिसमें 1932 में जीता गया खिताब भी शामिल है, उसने बाकी सभी खिताब 1963 में बुंडेसलीगा के गठन के बाद जीते हैं.

बायर्न म्यूनिख 2012-13 के बाद केवल एक बार 2023-24 में खिताब नहीं जीत पाया था, तब बायर्न लेवरकुसेन चैंपियन बना था तथा बायर्न म्यूनिख तीसरे स्थान पर रहा था.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X