—Advertisement—

मेसी की वजह से हारी ममता दीदी? पश्चिम बंगाल में हार के बाद TMC की भयंकर ट्रोलिंग

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi India Tour Paschim Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में टीएसमी की हार के बाद सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की पार्टी को खूब ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स इस हार को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के भारत दौरे से जोड़ते हुए फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Zoom

भारत दौरे पर आए थे लियोनेल मेसी.

नई दिल्ली. कुछ महीने पहले फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आए थे. देशभर में जहां-जहां मेसी का दौरा था वो तो आसानी से खत्म हो गया, लेकिन कोलकाता में बड़े पैमाने पर अशांति दिखी. युवा भारती स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टिकट के लिए हजारों रुपये देने के बाद भी फैंस मेसी को नहीं देख पाए, जिसके बाद फैंस गुस्से में भड़क गए. पूरे स्टेडियम में दंगे जैसी स्थिति गई बन गई. अब जैसे ही तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव हारी, यह टॉपिक फिर से उठ गया. सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है. मेसी के दौरे के दौरान हुई अव्यवस्था को टीएमसी को चुनाव हारने का कारण बताया जा रहा है.

मेसी वाली घटना के बाद से ही मुख्य शिकायत उस समय के स्पोर्ट्स और यूथ वेलफेयर मिनिस्टर अरूप बिस्वास के खिलाफ थी. भले ही उन्होंने इस घटना की वजह से इस्तीफा दे दिया, लेकिन गुस्सा किसी भी तरह से कम नहीं हुआ और जब पूरे राज्य में तृणमूल की सरकार है, तो सोशल मीडिया पर ‘मेसी वाली घटना’ फिर से ट्रेंड कर रही है. कुछ का कहना है कि तृणमूल को मेसी की बेइज्जती करने की सजा मिल रही है. कई लोग मेसी को ‘भगवान’ मानते हैं. तो एक शख्स ने पोस्ट किया, ‘मेसी इतने महान हैं कि सरकार ने उन्हें बाहर निकाल दिया.’

Related News
Home
Facebook
Telegram
X