—Advertisement—

इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ बने डायरेक्टर, लगातार 2 फिल्में हुईं फ्लॉप, फिर 1 मूवी ने पलट दी किस्मत

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

आनंद एल राय एक मशहूर निर्देशक हैं. उन्होंने आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर टीवी इंडस्ट्री से निर्देशन की बारीकियां सीखीं. बॉलीवुड में उनकी शुरुआती दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं. वे सीख लेकर आगे बढ़े और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी फिल्म से छा गए. आज वे अपनी फिल्मों के जरिये बेहतरीन और सफल कहानियां पेश करने के लिए मशहूर हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आनंद एल राय शुरुआत में आईटी कंपनी में काम करते थे.

नई दिल्ली: अगर आपने ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्में देखी हैं, तो डायरेक्टर आनंद एल राय को सराहेंगे. उन्होंने छोटे शहरों की देसी कहानियों को बड़े पर्दे पर एक नए और बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया है. मगर आप जानते हैं कि आज करोड़ों दिलों पर राज करने वाले आनंद एल राय की सफलता का यह सफर इतना आसान नहीं था? 28 जून 1971 को दिल्ली में जन्मे आनंद का शुरुआती सपना फिल्ममेकर बनने का बिल्कुल नहीं था. उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बकायदा एक आईटी कंपनी में नौकरी भी करने लगे. कहते हैं ना कि किस्मत आपको वहीं ले जाती है, जहां आपका दिल होता है. उन्होंने नौकरी में मन न लगने के कारण रचनात्मक दुनिया का रुख किया. उनके बड़े भाई टीवी इंडस्ट्री में डायरेक्टर थे, जिनकी मदद से आनंद को टीवी शोज में काम सीखने का मौका मिला और यहीं से उन्होंने कैमरे व डायरेक्शन की बारीकियां सीखीं.

आनंद एल राय ने बड़े पर्दे की दुनिया में कदम रखा, लेकिन शुरुआत काफी झटके देने वाली रही. साल 2007 में उनकी पहली फिल्म ‘स्ट्रेंजर्स’ आई, जो एक हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित थ्रिलर थी, पर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इसके अगले ही साल 2008 में आई उनकी फिल्म ‘थोड़ा लाइफ थोड़ा मैजिक’ भी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई. लगातार दो फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अक्सर लोग हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन आनंद एल राय ने इन असफलताओं से हार मानने के बजाय एक बड़ी सीख ली. उन्होंने गहराई से आत्ममंथन किया और समझा कि वे ऐसी कहानियां बना रहे हैं जो दर्शकों के दिल को छू ही नहीं पा रहीं. उन्होंने दर्शकों की नब्ज और उनकी पसंद को समझने के लिए पूरा समय लिया और करीब तीन साल तक मेहनत की.

‘तनु वेड्स मनु’ ने किया कायापलट
साल 2011 में जब आनंद एल राय ‘तनु वेड्स मनु’ लेकर आए, तो उसने उनके पूरे करियर की कायापलट कर दी. छोटे शहर का माहौल, देसी मिजाज के किरदार, जानदार डायलॉग्स और दिल छू लेने वाले इमोशन्स की वजह से यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद, साल 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने तो कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और उन्हें बॉलीवुड के ए-लिस्ट डायरेक्टर्स की कतार में खड़ा कर दिया. उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘कलर येलो प्रोडक्शंस’ शुरू किया, जिसके बैनर तले उन्होंने ‘रांझणा’ जैसी कल्ट फिल्म बनाई, जिससे साउथ सुपरस्टार धनुष ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की. उनके प्रोडक्शन में ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘हसीन दिलरुबा’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनीं, जबकि उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘जीरो’ जैसी बड़ी फिल्म का निर्देशन भी किया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X