Last Updated:
India in SAFF Women’s Football Championship 2026: भारतीय टीम रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश से भिड़ेगी. दो ग्रुप मैच में 14 गोल करके नॉकआउट में पहुंची मेजबान टीम से मैच पर हावी होने की उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में भूटान ने फिर से मजबूत और अनुशासित खेल दिखाया.
सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला टीम.
मडगांव. पांच बार की चैंपियन भारत ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में भूटान को 1-0 से हराकर सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. भारत के लिए जीत का गोल 60वें मिनट में संफिदा नोंग्रुम ने किया. टीम रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फाइनल में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश से भिड़ेगी. दो ग्रुप मैच में 14 गोल करके नॉकआउट में पहुंची मेजबान टीम से मैच पर हावी होने की उम्मीद थी, लेकिन भूटान ने फिर से मजबूत और अनुशासित खेल दिखाया.
फीफा रैंकिंग में भूटान से करीब 100 स्थान ऊपर (69वें स्थान पर) भारत ने मैच के ज्यादातर समय गेंद पर कब्जा रखा, लेकिन पहले हाफ में भूटान की मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाया. भारतीय टीम ने करिश्मा, सौम्या गुगुलोथ और अवेका सिंह के जरिए गोल करने के कुछ मौके बनाए, लेकिन खराब फिनिशिंग और भूटान की गोलकीपर की शानदार मुस्तैदी के कारण हाफ टाइम तक स्कोर बराबर रहा.












