—Advertisement—

वर्ल्ड चैंपियन को मिलेंगे कितने पैसे, FIFA और T20 वर्ल्ड कप के इनामी राशि में कितना फर्क, अंतर हैरान कर देने वाला

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून यानी आज से होने जा रहा है. 19 जुलाई तक दुनिया का सबसे बड़े खेल का आयोजन होगा जिसमें 48 टीमें भाग लेंगी. टूर्नामेंट की मेजबानी कनाडा, मैक्सिको और युनाइटेड स्टेट्स को दिया गया है. तीनों देश 16 स्टेडियम में 39 दिनों में रिकॉर्ड 104 मैचों की मेजबानी करेंगे. 1998 के बाद पहली बार टूर्नामेंट का विस्तार किया गया है. सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि इस बार फीफा ने इनामी राशि में भी जबरदस्त बढ़ोतरी की है. वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली टीमों के लिए इनामी राशि 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो पिछले संस्करण की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा है.

फीफा काउंसिल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए रिकॉर्ड 727 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दी है. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 655 मिलियन अमेरिकी डॉलर 48 भाग लेने वाली टीमों के बीच इनाम के रूप में बांटा जाएगा.

फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी.

विजेता : 50 मिलियन डॉलर (लगभग ₹476 करोड़), उपविजेता : 33 मिलियन डॉलर (लगभग ₹314 करोड़),  तीसरा स्थान: 29 मिलियन डॉलर (लगभग ₹276 करोड़), चौथा स्थान: 27 मिलियन डॉलर (लगभग ₹257 करोड़), 5वां से 8वां स्थान: प्रत्येक टीम को 19 मिलियन डॉलर (लगभग ₹181 करोड़), 9वां से 16वां स्थान: प्रत्येक टीम को 15 मिलियन डॉलर (लगभग ₹143 करोड़), 17वां से 32वां स्थान: प्रत्येक टीम को 11 मिलियन डॉलर (लगभग ₹104 करोड़), 33वां से 48वां स्थान: प्रत्येक टीम को 9 मिलियन डॉलर (लगभग ₹85 करोड़)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 इनामी राशि (फीफा डॉट कॉम के अनुसार)

विजेता: 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर

रनर-अप: 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर

तीसरा स्थान: 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर

चौथा स्थान: 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर

5वें से 8वें स्थान: 19 मिलियन अमेरिकी डॉलर

9वें से 16वें स्थान: 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर

17वें से 32वें स्थान: 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर

33वें से 48वें स्थान: 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर

इसके अलावा हर क्वालिफाई करने वाली टीम को तैयारी के खर्च के लिए 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. यानी हर भाग लेने वाले सदस्य संघ को अगले साल के टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए कम से कम 10.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की गारंटी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पुरस्कार राशि

2026 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता भारत को 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल इनामी राशि 11.25 मिलियन अमेरिकी डॉलर थी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 इनामी राशि टॉप आठ को मिली थी.

विजेता: भारत – 2,639,423 अमेरिकी डॉलर

रनर-अप: न्यूजीलैंड – 1,422,692 अमेरिकी डॉलर

तीसरा स्थान: दक्षिण अफ्रीका – 1,005,577 अमेरिकी डॉलर

चौथा स्थान: इंग्लैंड – 974,423 अमेरिकी डॉलर

5वें से 8वें स्थान:

वेस्टइंडीज – 538,269 अमेरिकी डॉलर

पाकिस्तान – 522,692 अमेरिकी डॉलर

जिम्बाब्वे – 491,538 अमेरिकी डॉलर

श्रीलंका – 475,962 अमेरिकी डॉलर

Related News
Home
Facebook
Telegram
X