Last Updated:
फोलारिन बालोगुन के दमदार प्रदर्शन से अमेरिका ने फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले धमाकेदार जीत हासिल की. अमेरिका का पहला मैच पराग्वे से साथ, जिसमें मेजबान टीम ने 4-1 से जीत हासिल की. अमेरिका के लिए फोलारिन बालोगुन ने पहले 2 गोल दागे. उनके इस गोल से अमेरिका ने 32 साल बाद अपने घर में ओपनिंग मैच में जीत दर्ज की.
अमेरिकी फुटबॉलर फोलारिन बालोगुन
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में अमेरिका पराग्वे को 4-1 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की. विश्व कप के इतिहास में अमेरिका की ये सबसे बड़ी जीत है. सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिका ने 32 साल अपने घर में ओपनिंग में जीत से शुरुआत की, लेकिन इस जीत के हीरो फोलारिन बालोगुन रहे जिन्हें एक समय पर इंग्लैंड और नाइजीरिया से भी खेलने का ऑफर था, लेकिन उन्होंने समझदारी से फैसला लेते हुए अमेरिका को चुना. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अमेरिका के नए हीरो फोलारिन बालोगुन.
कौन हैं फोलारिन बालोगुन?
बालोगुन का जन्म न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके में नाइजीरियाई माता-पिता के घर हुआ था. उनके जन्म के एक महीने बाद उनके माता-पिता इंग्लैंड चले गए, जहां वह लंदन में पले-बढ़े. उन्होंने आठ साल की उम्र में आर्सेनल की अकादमी में दाखिला लिया. उन्होंने युवा स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और साथ ही अमेरिका की अंडर-18 टीम के लिए भी खेले.
इस तरह से बालोगुन के पास अमेरिका के अलावा इंग्लैंड और नाइजीरिया की तरफ से खेलने का भी मौका था. इंग्लैंड की टीम में स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है और इसलिए हो सकता था कि उन्हें उसकी टीम में जगह नहीं मिलती जबकि नाइजीरिया इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा. उन्होंने सही समय पर सही फैसला किया और इसका परिणाम यह है कि अब अमेरिका के प्रत्येक फुटबॉल प्रेमी की जुबान पर एक ही नाम है बालोगुन .
फोलारिन बालोगुन ने लिया समझदारी से फैसला
फोलारिन बालोगुन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम की मौजूदगी में 1930 के बाद विश्व कप के किसी मैच में दो गोल करने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी बन गए. उस समय बर्ट पटेनाउड ने पराग्वे के खिलाफ ही अमेरिका की 3-0 की जीत में तीनों गोल किए थे, जो विश्व कप के इतिहास में पहली हैट्रिक थी.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें












