Last Updated:
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी, जिन्होंने मौजूदा विश्व कप में दो मैचों में पांच गोल किए हैं, ने बुधवार को अर्जेंटीना के अपने साथियों के साथ अपना 39वां जन्मदिन मनाया. अर्जेंटीना ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में जगह पक्की कर ली है. इस दौरान मेस्सी विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
लियोनेल मेसी ने बुधवार को अपना 39वां जन्मदिन वर्ल्ड कप के दौरान मनाया
नई दिल्ली. फुटबॉल की दुनिया में जब भी महान खिलाड़ियों का ज़िक्र होता है, तो सबसे पहले जिस नाम की गूंज सुनाई देती है, वह है लियोनेल मेसी. 24 जून को जन्मे इस अर्जेंटीनी सितारे ने अपने जादुई खेल से न केवल रिकॉर्ड्स बनाए, बल्कि करोड़ों दिलों पर राज भी किया. मेसी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक भावना हैं—एक ऐसी कहानी जो संघर्ष, समर्पण और प्रतिभा का अद्भुत मेल है. बचपन में ग्रोथ हार्मोन की समस्या से जूझते हुए, उन्होंने अपने सपनों को कभी टूटने नहीं दिया.
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी, जिन्होंने मौजूदा विश्व कप में दो मैचों में पांच गोल किए हैं, ने बुधवार को अर्जेंटीना के अपने साथियों के साथ अपना 39वां जन्मदिन मनाया. अर्जेंटीना ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में जगह पक्की कर ली है. इस दौरान मेस्सी विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.
कहां मनाया मेस्सी ने बर्थडे
मेस्सी ने मिसौरी के कनसास सिटी में अर्जेंटीना के अभ्यास केंद्र में अपने साथियों के साथ जन्मदिन मनाया. यह उनका छठा विश्व कप है और पांचवीं बार है जब उनका जन्मदिन टूर्नामेंट के दौरान आया है. सिर्फ कतर में 2022 के विश्व कप के दौरान उनका जन्मदिन नहीं पड़ा था क्योंकि वह टूर्नामेंट नवंबर-दिसंबर में हुआ था. मेस्सी ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अर्जेंटीना के सभी गोल किए हैं. उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शुरुआती जीत में तीन और ऑस्ट्रिया पर जीत में दो गोल किए.
टीशर्ट पहनकर दिया मेस्सी को ट्रिब्यूट
मेस्सी ने अपने कुछ साथियों के साथ केक खाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. यह केक पैन कैलियेंटे नाम की कनसास सिटी की बेकरी का था, जिसके मालिक एक अर्जेंटीनी पेस्ट्री शेफ हैं.एक दूसरी तस्वीर में अर्जेंटीना के खिलाड़ी मेस्सी के साथ पोज देते हुए दिखे. सभी ने ऐसी टी-शर्ट पहनी थी जिस पर कप्तान के साथ उनकी निजी तस्वीर छपी थी. फॉरवर्ड जूलियन अल्वारेज़ के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक टी-शर्ट पर लिखा था, ‘उस शख्स को जिसने हमारी जिंदगी बदल दी, हमें यादगार पल दिए और हमें यह यकीन दिलाया कि सपने सच हो सकते हैं. जन्मदिन की शुभकामनाएं कप्तान. हम आपसे प्यार करते हैं. आप हमेशा खुश रहें.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें












