—Advertisement—

‘जानते हो न किसकी मम्मी हैं हम?’, इंटरनेट पर भौकाल काट रहे ‘मिर्जापुर’ के 6 कड़क डायलॉग, चौथा तो बार-बार सुनेंगे

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली: ‘मिर्जापुर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचाने को तैयार है. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. फिल्म ‘मिर्जापुर’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा के अलावा रवि किशन और ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार का भी अहम रोल है. फिल्म एक बेहतर कहानी का वादा करती है. टीजर से फिल्म की कहानी का खुलासा नहीं होता है, मगर इसके कुछ डायलॉग दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं.

टीजर में पंकज त्रिपाठी के किरदार ‘कालीन भैया’ को मिर्जापुर पर राज करते हुए दिखाया गया है. अली फजल ने ‘स्क्रीन’ को बताया था कि फिल्म की कहानी शो से पहले की है, जिससे राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और दिव्येंदु जैसे एक्टर्स की वापसी की वजह साफ हो जाती है. यहां जितेंद्र कुमार, विक्रांत मैसी की जगह ‘बबलू’ का किरदार निभा रहे हैं. दिव्येंदु का किरदार ‘मुन्ना’ शो में मर गया था, मगर यह फिल्म में तबाही मचाने के लिए लौट रहा है. रवि किशन दो बार टीजर में नजर आए हैं. टीजर की शुरुआत पकंज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया के जबरदस्त डायलॉग के साथ होती है.

1. कालीन भैया दुख बयां करता हुआ कहता है- ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है. कभी-कभी नहीं भी मिलती.’

2. गुड्डू पंडित गैंगस्टर बनने की वजह बताता है- ‘आप हिस्ट्री उठाकर देख लीजिए. जितने गैंगस्टर लोग एंबिशियस रहे हैं, सब साले टॉप पर पहुंचे हैं. नीचे से उठकर ऊपर गए हैं.’

3. गुड्डू भैया एक अन्य सीन में कहता है- ‘हम ही चला रहे हैं कालीन भैया का एंपायर.’ इस पर जितेंद्र कुमार का किरदार बबलू कहता है- ‘हमें एंपायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है.’

4. रवि किशन का किरदार एक सीन में कहता है – ऐ, नमक ले आओ रे. उनका साथी कहता है- ‘भैया, नमक तो ठीक डाले थे, कम लग रहा है का?’ रवि किशन का किरदार बोलता है—’हम कब बोले थे कि खाने में डालना है.’ (उन्हें फिर घायल व्यक्ति के जख्मों में नमक डालते हुए दिखाया गया है)

5. कालीन भैया एक अन्य सीन में कहता है- ‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किस पर करेंगे?’

6. आखिरी सीन में रवि किशन का किरदार जब गुड्डू भैया की मां से मिलने पहुंचता है, तो मां कहती है- ‘जानते हो न किसकी मम्मी हैं हम?’

टीजर से जाहिर है कि रवि किशन भी एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं, जो दुश्मन के जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए नमक मांगते हैं. लोगों की हत्याएं होती हैं, गोलियां चलती हैं और मिर्जापुर उन गैंग्स का गढ़ बना रहता है जो डर के दम पर राज करते हैं. राइटर पुनीत कृष्णा ने ‘वैरायटी इंडिया’ से बातचीत में कहा था कि उन्होंने हमेशा मिर्जापुर को एक फिल्म के तौर पर ही सोचा था. उन्होंने यह भी माना कि यह पहली बार है जब किसी स्ट्रीमिंग शो को बड़े पर्दे के लिए बनाया जा रहा है. गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X