Last Updated:
राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म’प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ को लेकर चर्चा में हैं. अब फिल्म का टीजर सामने आ चुका है. टीजर में राजकुमार राव का दमदार अवतार नजर आ रहा है. टीजर आते ही फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं.
वायरल हो रहा टीजर
नई दिल्ली. राजकुमार राव एक्सपेरिमेंट करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटते.अब एक बार फिर से वह दमदार अवतार में वापसी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का पहला टीजर सामने आ चुका है.टीजर के खुमार से लोग अब तक बाहर नहीं आए हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है.
टीजर में राजकुमार अपने रोल से लोगों का दिल जीत रहे हैं. टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और फैंस राजकुमार के नए अवतार को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग टीजर को शेयर कर तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं.
राजकुमार राव का दिखा दमदार लुक
राजुकमार राव की फिल्म ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का टीजर सामने आ चुका है. उनकी ये फिल्म देश के मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके प्रोफेशनल जर्नी पर आधारित है.टीजर में साफ नजर आ रहा है कि राजकुमार राव एक गंभीर, आत्मविश्वासी और न्याय के लिए लड़ने वाले वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं. टीजर में 26/11 केस से जुड़े मुद्दे पर बहस हो रही है. एक्टर के लुक और बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चलता है कि उन्होंने इस रोल के लिए काफी मेहनत की है.
First Teaser of Rajkummar Rao’s Prahaar – The Ujjwal Nikam Story













