Last Updated:
श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ के टीजर ने लोगों को दीवाना बना दिया है. फैंस श्रद्धा कपूर का पारंपरिक लावणी अवतार देखते ही उनके दीवाने हो गए. फिल्म के जरिए महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की विरासत को भी बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है. क्या आप जानते हैं कौन थी ईठा?
नई दिल्ली. श्रद्धा कपूर काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म’ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में ईठा के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म का टीजर देख लोगों की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है. टीजर इतना शानदार है कि लोग फिल्म को श्रद्धा कपूर की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. खासतौर पर उनके लुक ने तो सभी का ध्यान खींच लिया था.

श्रद्धा की ये फिल्म महाराष्ट्र की लोक संस्कृति की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ये फिल्म मशहूर लावणी कलाकार ईठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर बेस्ड है. वह अपने डांस के लिए मशहूर थी, वह अपने काम के लिए आज तक जानी जाती हैं.

हाल ही में सामने आए टीजर से ये साफ हो गया था कि कहानी लावणी और तमाशा जैसी महाराष्ट्र की पारंपरिक लोक कलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है.फिल्म में दिखाया जाएगा कि वीठा ने अपने काम के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं थी.ये उन्हीं के संघर्षों को भी दिखाने वाली फिल्म है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टीजर में श्रद्धा के लुक ने तो लोगों को उनका मुरीद बना दिया था. नौवारी साड़ी, भारी पारंपरिक गहनों और मंचीय साज-सज्जा में उनका लुक काफी लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे. फिल्म में वह काफी हद तक वीठाबाई नारायणगांवकर की तरह ही लग रही हैं.

अगर आपके लिए भी यह नाम मिस्ट्री है तो हम बता देते हैं कि आखिर ये पर्सनैलिटी हैं कौन जिन पर अब ये फिल्म बन रही हैं. वीठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की जानी मानी लावणी परफॉर्मर में से एक थीं.लोक कलाकारों के परिवार में जन्मी विठाबाई ने बहुत कम उम्र में मंच पर लोगों को अपनी कला दिखाना शुरू कर दिया था.

उनकी एनर्जी, उनका दमदार अभिनय और धुआ उड़ा देने वाली परफॉर्मेंस के जरिए महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देशभर में पहचान बनाई. लेकिन उनके दौर में लोक कलाकारों को मुख्यधारा में ज्यादा अहमियत नहीं मिलती थी. ईठाबाई ने फिर भी लावणी कला को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

फिल्म में भले ही श्रद्धा कपूर का नाम ईठा रखा गया है. लेकिन असल जिंदगी में उस कलाकार का ना वीठाबाई नारायणगांवकर (Vithabai Narayangaonkar) था. वह एक भारतीय डांसर, सिंगर और तमाशा आर्टिस्ट थीं.उनके पिता और चाचा भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर नाम से एक फैमिली ट्रूप चलाते थे.इसी के चलते वीठा की पहचान गानों जैसे लावण्या, गवलान, भेदिक से थी. वह पढ़ाई में इतनी तेज नहीं थीं और स्टेज पर उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाता था.













