Last Updated:
Sarpreet Singh Midfielder: मिडफील्डर सरप्रीत सिंह भारतीय मूल के ऐसे खिलाड़ी बन चुके हैं, जिन्हें फीफा विश्व कप के किसी मैच की शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनाया गया. ईरान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 2-2 से ड्रॉ खेला और नंबर 10 जर्सी पहने सरप्रीत सिंह ने कई शॉट लगाए, लेकिन गोल नहीं कर सके. न्यूजीलैंड की सरप्रीत सिंह ने 2017 और 2019 फीफा अंडर-20 विश्व कप में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था. अब आगे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की नजर सैमुअल मौतौसामी और तहसीन मोहम्मद जमशेद पर है, जिन्हें खेलने का मौका मिल सकता है.
सरप्रीत सिंह, फीफा वर्ल्ड कप के शुरुआती इलेवन का हिस्सा बनने वाले भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर बन चुके हैं.
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के पंजाबी परिवार में पैदा हुए 27 साल के सरप्रीत सिंह भारतीय मूल के पहले फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्हें फीफा विश्व कप के शुरुआती प्लेइंग इलेवन में उतारा गया. मिडफील्डर सरप्रीत सिंह ने ईरान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया और अपने प्रदर्शन से प्रभावित भी किया.
सरप्रीत का शानदार डेब्यू यादगार रहेगा
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच डैरेन बेजले ने उन्हें शुरुआती एकादश में शामिल किया और उन्होंने लगभग पूरा मैच खेला, उनकी जगह 90वें मिनट में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी ने ली थी. 10 नंबर की जर्सी पहने सरप्रीत ने ईरान के गोल पर तीन शॉट लगाए, लेकिन वह ईरान के गोलकीपर को चकमा नहीं दे पाए.
VIDEO | As Sarpreet Singh of Punjab origin is playing FIFA World Cup for New Zealand, beaming with pride, his grandfather’s friend Sukhchain Singh says, “When her mother informed, I felt a lot of happiness, she said our son has been selected by New Zealand to play in FIFA World… pic.twitter.com/pJbfm1VsPb













