50 वर्ष पुराने शिव मंदिर में माता पार्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब

विंढमगंज (सोनभद्र)। क्षेत्र के 50 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में शुक्रवार 19जून 2026 को माता पार्वती की दिव्य मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
माता पार्वती की भव्य मूर्ति उज्जैन से विशेष रूप से श्री उदय कुमार जायसवाल द्वारा मंगाई गई थी। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मुख्य आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा देवी एवं उनके पति श्री उदय कुमार जायसवाल द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य आचार्य के रूप में पंडित आनंद द्विवेदी ने विधि-विधान से पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री बनारसी जायसवाल,श्रीमती रूपा जायसवाल, श्री राजू जायसवाल, श्री सुमन गुप्ता, श्री अभिनाश अग्रवाल, श्री नंदलाल केशरी, श्री पम्पम जायसवाल, श्री पप्पू गुप्ता, श्री अनिल कुमार चंद्रवंशी, श्री अशोक कमल पुरी, श्री शिवम जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माता पार्वती एवं भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर लगभग 50 वर्षों से क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र रहा है। माता पार्वती की मूर्ति स्थापना से मंदिर की भव्यता और धार्मिक महत्व में और वृद्धि होगी।
सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न यह आयोजन सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।
















