—Advertisement—

विश्व पर्यावरण दिवस पर विंढमगंज पुलिस का सराहनीय प्रयास, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: June 5, 2026

—Advertisement—

विश्व पर्यावरण दिवस पर विंढमगंज पुलिस का सराहनीय प्रयास, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विंढमगंज (सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विंढमगंज थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल भूपेंद्र पांडेय ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी , व हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार जी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और लगातार घटते वन क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।

थाना प्रभारी संतोष Kumar Singh ने कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी का श्रृंगार हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X