विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को भामला फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक खास पहल शुरू की. फाउंडेशन के विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत ‘पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल’ की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने खुद ई-रिक्शा चलाकर इस अभियान का समर्थन किया. उनके पीछे रिक्शा में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैठी नजर आईं.मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने कहा कि यह पहल सिर्फ पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी से भी जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि जैसे ही भामला फाउंडेशन ने उन्हें इस अभियान के बारे में बताया, उन्होंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई.भूमि ने कहा कि इस योजना के तहत महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी. उनका मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश भी तेजी से आगे बढ़ेगा.विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रविवार को भामला फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक खास पहल शुरू की. फाउंडेशन के विमेन-लेड ग्रीन मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत ‘पिंक ई-रिक्शा सहायता पहल’ की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने खुद ई-रिक्शा चलाकर इस अभियान का समर्थन किया. उनके पीछे रिक्शा में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर बैठी नजर आईं.मीडिया से बातचीत में भूमि पेडनेकर ने कहा कि यह पहल सिर्फ पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक आजादी से भी जुड़ी हुई है. उन्होंने बताया कि जैसे ही भामला फाउंडेशन ने उन्हें इस अभियान के बारे में बताया, उन्होंने तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई.भूमि ने कहा कि इस योजना के तहत महिला ड्राइवरों को ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी. उनका मानना है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश भी तेजी से आगे बढ़ेगा.
—Advertisement—
जब CM की वाइफ चला रही थी ऑटो, तो पैसेंजर सीट पर थीं भूमि पेडनेकर, वायरल हुआ वीडियो


—Advertisement—

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More










